यूपी के अमरोहा में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे चार बच्चे

0 489

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में एक ईंट भट्टे के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह की है जब गड्ढे के पास खेल रहे बच्चे उसमें गिर गए और डूब गए।

गड्ढा बारिश के पानी से भर गया था और जब बच्चों के माता-पिता ने उन्हें ढूंढना शुरू किया तब उन्हें पता चला कि वे गड्ढे में गिर गए है। मृतकों की पहचान सौरव, अजीत, सोनाली और नेहा के रूप में हुई है। सभी की उम्र दस साल से कम थी। उनके माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं, जो ईंट भट्ठे पर काम करते हैं और पास के नौनेर गांव में रहते हैं।

पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक को हिरासत में ले लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.