Aneurysm : क्या है एन्यूरिज्म, जिम जाने वाली लड़कियों कि क्यों हो रही है मौत ?

0 282

Aneurysm:-

• दिमाग की नसों के पतले होने से एन्यूरिज्म होता है
• एन्यूरिज्म को ब्रेन सर्जरी और रेडियोलोजी की मदद से ठीक किया जा सकता है।

बेंगलुरु में 44 साल की महिला जिम में एक्सरसाइज करते करते अचानक मर गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मृत्यु दिमाग की नस फटने के कारण हुई थी। पहले भी कुछ मामलों में जिम जाने वाली महिलाओं के साथ ऐसा हुआ है।

आइए जानते हैं क्या है यह बीमारी?

दिमाग में मौजूद खून की नदियों में सूजन या उभार सा बन जाता है। यह देखने में पतली टहनी से लटके हुए गाने की तरह लगता है। इसके फूटने से होने वाली ब्लीडिंग ब्रेन स्ट्रोक की वजह बनती है।

लक्षण : –
• दाने की फूटते ही सिर में तेज दर्द शुरू हो जाता है।
• वोमिटिंग हो सकती है।
• कन्फ्यूजन महसूस होती है।
• व्यक्ति निश्तेज हो जाता है व उसे चलने में कठिनाई होती है।

सेक्सुअल इंटरकोर्स से भी हो सकती है यह बीमारी..
डॉक्टर्स के अनुसार, जिन लोगों को कभी पहले तेज सिर दर्द नहीं हुआ हो अगर उन्हें अचानक तेज सिर दर्द शुरू हो जाए, या ऐसा महसूस हो कि दर्द से दिमाग फट जाएगा तो इसे एक्सप्लोसिव हेडेक यानी बम फटने जैसा सिरदर्द कहा गया है। इस तरह का सिर दर्द ही एन्यूरिज्म का सबसे अहम लक्षण है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा महसूस होते ही मेडिकल ट्रीटमेंट लेना चाहिए।
बता दें कि सेक्सुअल इंटरकोर्स की वजह से भी इस तरह की सिचुएशन बनती है। यही वजह है कि इसे ‘कोएटल हेडेक’ का नाम भी दिया गया है। इसकी अन्य वजह जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी बताई गई है। ऐसे करीब 50% मामलों में महिलाओं की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मृत्यु हो जाती है। एन्यूरिज्म युवाओं में होने वाली मौत की एक बड़ी वजह है।

क्या वाकई जिम जाने वाली महिलाओं पर होता है इस बीमारी का ज्यादा खतरा?
साल 2011 में हुई एक स्टडी में पाया गया कि ब्रेन एन्यूरिज्म होने के कारणों में कॉफी पीने और अधिक मेहनत वाले एक्सरसाइज करने बालों में इसके होने के चांसेज सबसे अधिक होते हैं। इसके अलावा जोर से नाक छिनकने, शरारिक संबध बनाते समय, चौकाने या कोला पीने के दौरान भी खतरे की घंटी बजती रहती है।
दरअसल इन सभी वजहों से अचानक लेकिन कम समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इस वजह से दिमाग की नलियों में बने दाने फूट जाते हैं, और ब्रेन में खून का थक्का बन जाता है।
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं होती है ज्यादा शिकार
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन मे पाया गया कि 100 में से 2 लोगों को ही दिमागी एन्यूरिज्म की प्रॉब्लम होती है। स्टडी में पाया गया कि महिलाओं में होने की आशंका ज्यादा होती है। फिजिकल एक्सरसाइज के मामले में इसका रिस्क बढ़ जाता है।

डॉक्टरों के अनुसार, 40-50 की उम्र में पहुंचने के बाद जिंदगी का सबसे तेज दर्द महसूस होते ही तुरंत डॉक्टर की सलाह ले। हाइपरटेंशन को भी इसके होने की एक वजह माना गया है, इसलिए बीपी चेक करवाते रहना भी जरूरी है।
कुछ मामलों में व्यक्ति के ठीक होने के बाद भी कोई अंग हमेशा के प्रभाव में आ जाता है। वह पहले की तरह काम नहीं कर पाता लेकिन इस बीमारी में जिंदगी का बच जाना एक बड़ी उपलब्धि है।

Also Read:-BJP Foundation Day : बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत….
रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.