कठुआ में पेड़ से लटका मिला भाजपा नेता का शव, शरीर पर खून के निशान

0 598

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भाजपा के एक नेता का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शरीर पर खून के निशान मिले हैं और शव बिलकुल संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह-सुबह भाजपा नेता के कस्बे के नजदीक सूनसान इलाके में एक पेड़ से लटका मिला।

लटकते शव पर दिखे खून के निशान
दरअसल, यह घटना कठुआ जिले के हीरानगर कस्बे की है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक ग्रामीण ने मंगलवार सुबह उनके घर से कुछ दूरी पर भाजपा नेता सोम राज का शव पेड़ से लटका देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि शव पर खून के निशान थे। फिलहाल शव को वहां से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

जांच के लिए एसआईटी का गठन
अधिकारियों ने बताया कि राज पिछले तीन दिनों से लापता थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर कठुआ के एसएसपी आरसी कोतवाल ने बताया कि हीरानगर में ही फांसी की घटना हुई है। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों के चार सदस्यीय बोर्ड के साथ-साथ एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है जिससे जांच की जा सके।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और अब जल्द ही मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उधर मृतक भाजपा नेता सोम राज के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने सरकार से न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं राज के घर पहुंचे भाजपा के कई नेताओं ने भी मौत के मामले की जांच की मांग की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.