Budget 2023: सिगरेट होगी महंगी, TV के दाम घटेंगे; जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता

0 581

नई दिल्‍ली: बजट पर आमतौर पर सभी की निगाहें इसी पर रहती है कि कौन सी चीज सस्ती हुई और कौन सी महंगी। बजट का प्रभाव कई चीजों पर पड़ता है। इस बार भी कई चीजें सस्‍ती और महंगी हुई हैं। निर्मला सीतारमण ने बजट में समाह के प्रत्‍येक वर्ग का ध्‍यान रखने की कोशिश की है। चलिए जानते हैं कौन सी चीजें सस्ती हुई है और कौन की महंगी-

ये हुआ सस्‍ता
-खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे।
-रबर में भी ड्यूटी कम की गई है।
-कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत।
-इलेक्ट्रिक कार भी होंगी सस्ती। लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है।
-टीवी सस्ता होगा।
-इम्पोर्ट ड्यूटी कम होगी।
-इलेक्ट्रिकल सामान भी सस्ता होगा।
-टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत किया गया है।
-मोबाइल के पार्ट्स के दाम भी कम होंगे, क्योंकि कस्टम ड्यूटी कम की गई है।
-लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट।

ये हुआ महंगा
-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। इसका मतलब है कि चांदी कुछ महंगी होगी। यानि सोना चांदी और हीरा महंगा होगा।
-सिगरेट महंगी होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.