Gold Silver Price:सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट से बढ़ेगा कारोबार,अक्षय तृतीया पर बाजार में लगी रौनक

0 853

Gold Silver Price:दो वर्ष के कोरोना काल के बाद अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार फिर से ग्राहकों के लिए तैयार है । ग्राहकों को लुभाने के लिए आफर और छूट लगी हुई है । वहीं, सहालग के मौके पर ज्वेलरी की जमकर खरीदी जा रही है । दो सप्ताह में चांदी के दाम में 6,500 रुपये प्रति किलो और सोने में 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आने से अक्षय तृतीया के दिन अच्छी बिक्री हो सकती है । ।मंगलवार को अक्षय तृतीया है। कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 और 2021 में सराफा बाजार में अक्षय तृतीया पाई । अक्षय तृतीया की तैयारी को लेकर रविवार को बिरहाना रोड, नयागंज व चौक सराफा की ज्यादातर दुकानें खुली रहीं।

बहुत से लोगों ने रविवार को ही जेवर पसंद कर अगले दिन के लिए खरीदने के लिए रख दिये थे । अब मंगलवार को भुगतान कर इन्हें ले जाएंगे। अधिकतर ग्राहकों ने अक्षय तृतीया की भीड़ से बचने के लिए ऐसा किया है।कारोबारियों ने मंगलवार के लिए अपने स्टाफ की संख्या भी बढ़ा गई है । हालांकि, पिछले कुछ वर्ष में लाइटवेट ज्वैलरी का प्रचलन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ा है लेकिन सहालग के लिए भारी ज्वेलरी हमेशा की तरह अब भी खरीदी जा रही है।

Also Watch:- akshaya tritiya 2022 : akshaya tritiya special | akshaya tritiya importance | akshaya tritiya puja

Also Read:-Rahul Gandhi Party Video:दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल गए थे राहुल गांधी, मालवीय के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने दी सफाई

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.