दिल्ली में कार ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, शादी में जा रहे दो युवकों की मौके पर मौत

0 3,556

नई दिल्ली: दिल्ली में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की जान चली गई। ये दुर्घटना बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना रोड पर हुई। जहां एक शादी में शामिल होने जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान यशोदान (18) और रोहिणी सेक्टर-35 निवासी अंश (18) के रूप में हुई है। ये दोनों शाहबाद डेयरी के रहने वाले थे। दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे हुई, जब बवाना की ओर से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

घायल कार चालक को RML अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस के अनुसार, कार चालक की पहचान आकाश (22) के रूप में हुई है, जो कि शाहबाद डेयरी का रहने वाला है। वह एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर काम करता है। पुलिस ने कहा कि कार सवार भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281(1) (तेज गति से गाड़ी चलाना) और 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.