पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव अरविंद मायाराम के जयपुर समेत अन्य ठिकानों पर CBI छापे, आपत्तिजनक दस्तावेज मिले

0 396

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम मामले में पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के दिल्ली और जयपुर स्थित परिसरों पर छापेमारी कर रही है। पिछले छह घंटे से छापेमारी चल रही है। सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

फिलहाल सीबीआई ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। आगे की जानताकी की प्रतीक्षा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक CBI ने भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के दिल्ली और जयपुर स्थित परिसरों की तलाशी ली। जांच में कहा गया है कि वह करेंसी छपाई के लिए दिए गए टेंडर में अनियमितता में शामिल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.