मुख्यमंत्री ने कानपुर देहात में मकान गिरने की घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर जताया शोक

0 604

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात में कच्चा मकान गिरने की घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों को इस घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र स्थित दुआरी गांव में रहने वाला राजकुमार के बरामदे की छत व दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आकर राजकुमार की पौत्री सेजल (05) व दामाद छोटेलाल (28) की मौत हो गई। जबकि राजकुमार (52), रानी (50), काजल (08) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से उनके पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.