पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश, 27 लोगों की मौत

0 561

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। हजारों लोग बाढ़ में घिर गए हैं। विभिन्न जिलों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों गांव जलमग्न हैं। बिजली आपूर्ति बाधित है। खेतों में पानी भर जाने से फसल खराब हो गई है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों से सिंध, बलूचिस्तान और दक्षिण पंजाब में बारिश और बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। कराची में पुलिस और बचाव अधिकारियों ने बारिश के कारण 10 लोगों की मौत होने की सूचना दी। पाकिस्तान में मानसून की पहली भारी बारिश का सिलसिला मंगलवार को थम जरूर गया पर मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार से रविवार तक फिर बारिश होगी। इस दौरान सिंध और बलूचिस्तान में मूसलाधार बारिश होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.