पीलीभीत में दिमागी बुखार से बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

0 517

पीलीभीत: दिमागी बुखार से ग्रसित एक सात साल के बच्चे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना से गांव के लोगों में बीमारी को लेकर दहशत हैं। इधर, जानकारी होने पर सीएमओ के आदेश पर मलेरिया विभाग की टीम ने गांव जाकर लोगों के सैंपल लिए। इसमें किसी में भी मलेरिया और डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं। टीम ने गांव में दवा का छिड़काव किया।

बरखेड़ा ब्लॉक के गांव मचवाखेड़ा के रहने वाले सुखलाल के सात के बेटा सुरजीत कुमार को बीते कई दिनों से बुखार आ रहा था। गांव में इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार को बच्चे की हालत खराब हुई तो परिजन उसको लेकर रात करीब सवा आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चे को देखा गया और इलाज शुरू कर दिया गया। इलाज के दौरान रात करीब पौने 10 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और शव लेकर घर आ गए। बच्चे की मौत से गांव में दहशत बनी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.