देहरादून : सरकारी विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को सीएम ने दिए नियुक्ति पत्र

0 376

देहरादून : एक विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित प्रदान किए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर, अधिशासी अधिकारी, और राजस्व निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने की सलाह दी। उन्होंने आशा जताई कि नव नियुक्त अधिकारी राज्य की सेवा में पूरी तत्परता और निष्ठा के साथ काम करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.