‘वर्षा’ बंगला छोड़ ‘मातोश्री’ में शिफ्ट हुए सीएम उद्धव ठाकरे, देखें वीडियो

0 639

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मातोश्री में शिफ्ट हो रहे हैं। वो मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ बंगला छोड़कर ‘मातोश्री’ में शिफ्ट हो रहे हैं। कई तीस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि उनका सामान कमरे से निकालकर गाड़ी में ले जाया जा रहा है।

इस दौरान सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महाराष्ट्र के सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे अपनी मां रश्मी ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे और अपने पिता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई में वर्षा बंगला आवास छोड़कर मातोश्री जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.