चीन में कोरोना विस्फोट ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, सभी राज्यों को अहम आदेश जारी

0 329

नई दिल्ली: चीन व अन्य देशों में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि जितना भी संभव हो सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इंडियन सार्क-कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (INSACOG) की लैब में भेजें।

पत्र में लिखा गया है कि जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, ब्राजील और चीन में मामलों में अचानक तेजी हो रही है। कोरोनावायरस से जुड़े आंकड़ों को देखें तो पिछले हफ्ते संक्रमण के चलते देशभर में 12 मौतें दर्ज की गई हैं। पिछले 3 दिनों से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। मार्च 2020 के बाद दैनिक मृत्यु के मामले में यह सबसे कम है। कोरोना के मामलों की बात करें तो पिछले सप्ताह कोरोना के 1103 नए मामले दर्ज किए गए है। यह पहले लॉकडाउन 23-29 मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.