Corona Update: झारखंड में कोरोना के 1011 एक्टिव मामले,132 नए केस

0 267

रांची: झारखंड में कोरोना के 1011 एक्टिव मामले में सबसे अधिक जमशेदपुर 359 केस एक्टिव है। शुक्रवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 192 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 132 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 18, चतरा से चार, देवघर से आठ , धनबाद से दो, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 49, गढ़वा से चार, गिरिडीह से तीन , गोड्डा से दो, हजारीबाग से पांच, कोडरमा से दो, लातेहार से चार, लोहरदगा से दो, रामगढ़ से एक, रांची से 25 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 40 हजार,557 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 24 लाख, 20 हजार 852 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1011 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 34 हजार, 219 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 327 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.56 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.