Corona Update: कोरोना संक्रमण के 137 नये मामले आये, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

0 245

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 78,814 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 137 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,50,30,528 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 61 लोग तथा अब तक कुल 20,56,172 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 968 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 05 जून, 2022 को एक दिन में 1,30,666 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,57,433 तथा दूसरी डोज 13,71,83,579 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,37,29,014 तथा दूसरी डोज 1,10,81,316 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 75,35,169 तथा दूसरी डोज 32,55,645 दी गयी। कल तक 31,98,823 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,92,40,979 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.