बरहज : दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला युवती का शव, कोहराम

थाना क्षेत्र बरहज के ग्राम सभा बढ़ौना हर्दो में एक युवती ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

0 691

बरहज : थाना क्षेत्र बरहज के ग्राम सभा बढ़ौना हर्दो में एक युवती ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
ग्राम सभा बढ़ौना हर्दो निवासी वरतीका उर्फ रूचि उपाध्याय 24 पुत्री धिरेन्द्र उपाध्याय सुबह घर से खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने दूसरे घर में चली गई थी |

लोगों के अनुसार अनुसार यह बताया जा रहा है धीरेंद्र उपाध्याय पुत्र छेदी उपाध्याय की दो मकान है पुरानी मकान में घर के सारे सदस्य एक ही साथ रविवार की दोपहर भोजन करने के बाद सोने लगे वर्तिका सोने के लिए नए घर में चली गई थी |

सूत्रों की माने तो वर्तिका उर्फ रुचि उपाध्याय रविवार कोई 11:00 बजे ही अपने घर का अंदर से सीटकनी बंद कर ली थी तब तक परिवार वालों को किसी प्रकार का शक नहीं हुआ क्योंकि वर्तिका उसी घर में रोज की तरह टीवी देखती थी और पंखे के नीचे मां और बेटी दोनों सोई रहती थी लेकिन कल सुबह वर्तिका की मां पुराने घर ही रह गई शाम को जब वर्तिका नए घर से पुराने घर नहीं आई तो परिजनों को शक होने लगा फिर भी परिवार का कोई भी सदस्य देखने नहीं गया परिजनों को यह आशंका थी की वर्तीका शौच के लिए गई होगी लेकिन जब देर रात तक वर्तिका का दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों की सहायता से दरवाजे को तोड़ा गया दरवाजा टूटते ही अंदर का नजारा देख भौचक्के हो गए यहां पर वर्तिका का उसके दुपट्टे से लटकता शव दिखाई दिया जिसकी सूचना तुरन्त स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना के आधार पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

 

Also Read : बरहज /देवरिया : विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

 

रिपोर्ट : पवन पाण्डेय , बरहज

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.