Corona Update: दिल्ली में कोविड-19 के 579 नए मामले, 1 मरीज की मौत

0 438

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को 3.46 दैनिक संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 579 नए मामले दर्ज किए गए और एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा बुलेटिन में यह जानकारी दी

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को 3.46 दैनिक संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 579 नए मामले दर्ज किए गए और एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इन नए मामलों के साथ ही दिल्ली में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 19,39,227 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 26,277 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में इस समय कोविड-19 के 2,480 उपचाराधीन मामले मौजूद हैं, जबकि 1,760 मरीज गृह-एकांतवास में हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कुछ मामले ओमीक्रोन स्वरूप के बी.ए.4 तथा बी.ए.5 के भी आए हैं जो बेहद संक्रामक है लेकिन विशेषज्ञों ने कहा है कि इससे दहशत में आने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे गंभीर संक्रमण नहीं होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.