Corona Update: देश में कोरोना के 6,168 नए मरीज मिले, 19 की मौत

0 464

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 6,168 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 9,685 है। जबकि कोरोना संक्रमित 19 संक्रमितों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 55 हजार 365 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 59 हजार 210 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.18 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 64 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.