Corona Update: झारखंड में कोरोना के 125 एक्टिव मरीज, सबसे अधिक 46 रांची में

0 157

रांची: झारखंड में कोरोना के 125 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 46 मरीज रांची में एक्टिव है। राज्य में कोरोना की रफ्तार लगातार कम हो रही है। सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से छह, कोडरमा से एक और रांची से चार मरीज मिले है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 122 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 63 हजार, 745 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 125 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 667 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.