NIA raid: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एनआईए का देश में कई जगह छापा

0 521

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को देश के कई हिस्सों में छापा मारा है। यह कार्रवाई मूसेवाले की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों के संबंध में की जा रही है। एनआईए दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न स्थानों पर तलाशी ले रही है।

मूसेवाला हत्याकांड में चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को अंतिम आरोपित शूटर दीपक मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर उर्फ जोकर के साथ पश्चिम बंगाल में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। मूसेवाला की हत्या के आरोप में अब तक पंजाब पुलिस 23 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.