Covid Update:दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी कोरोना की तेज रफ्तार , लगता सकता है कर्फ्यू

0 893

Covid Update:दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार जिस गति से आगे जा रही है वह अब खौफनाक हो चुकी है । राजधानी दिल्ली में बुधवार को 24 घंटे के दौरान 1300 से अधिक मामले आए है । जो 6 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी कोरोना के मामलो ने सबको डरा दिया है । स्कूलों को खोल दिया गया है और छात्रों की उपस्थिति सामान्य हो गई है, ऐसे में स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में कोरोना का शिकार हो रहे है ।कोरोना की संभावित चौथी लहर को लेकर अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि अभी हालात काबू ठीक है , और हम हालात पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं।वहीं, अब हालात पूर्व की तरह नहीं हैं। ऐसे यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या कोरोना मामलों के बढ़ते डर के बीच दिल्ली सरकार एक बार फिर राजधानी दिल्ली में कर्फ्यू लगाने की सोच रही है । यहां कर्फ्यू का मतलब नाइट कर्फ्यू अथवा वीकेंड कर्फ्यू से है।

Also Read:-Ayodhya News:’हिंदू योद्धा संगठन’ के सात लोग के किया गिरफ्तार, मस्जिदों के पास आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने का था आरोप

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.