Crime News: कोलकाता में पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में चाचा ने की भतीजे की पिटाई, मौत

0 561

कोलकाता:। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ठाकुरपुकुर इलाके में पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की पहचान देबजीत दास के तौर पर हुई है। कोलकाता पुलिस सूत्रों ने बताया है कि देवजीत का अपनी चाची के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था। इसका संदेह उसके चाचा अर्णव को कई दिनों से हो रहा था। कुछ दिनों पहले चाचा चाची और भतीजा तीनों ओडिशा के पुरी घूमने गए थे। लौटते समय रास्ते में ट्रेन में भी दोनों के बीच काफी बहस हुई।

मंगलवार की रात को चाचा भतीजे में फिर विवाद हुआ और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि अर्णव ने देवजीत को बर्बर तरीके से मारा पीटा जिसके बाद उसके सीने में दर्द शुरू हो गया था। कुछ देर के बाद वह अचेत होकर गिर गया। पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से उसे उठाकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर जा पहुंची। आरोपित अर्णव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.