महाराष्ट्र: नासिक जिले में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

0 534

मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिडोरी तहसील के कई गांवों में मंगलवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता क्रमशः 3.4, 2.1 और 1.9 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र नासिक से 15 से 20 किलोमीटर दूर डिंडोरी तहसील में बताया जा रहा है।

नासिक जिले के प्रांतीय अधिकारी डॉ. संदीप आहेर के अनुसार मैरी सीस्मोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार रात 8ः58 बजे 3.4, रात 9ः 34 बजे 2.1 और 9ः42 बजे 1.9 तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर तीव्रता कम होने की वजह से भूकंप के झटकों से कोई नुकसान नहीं हुआ।

दिडोरी तहसील के तहसीलदार पंकज पवार के अनुसार दिडोरी शहर, मडकीजाम्ब, हातनोरे, नीलवंडी, जंाबुटके, उमराले, तलेगांव, वानरवाड़ी, पाडे इलाके में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.