संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने मारी बाजी, 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में जीता प्रथम पुरस्कार

0 422

नई दिल्ली: संस्कृति मंत्रालय (Culture Ministry) की ‘भारत: लोकतंत्र की जननी’ (India: Mother of Democracy) थीम वाली झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों में प्रथम पुरस्कार मिला है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि झांकी में परंपरा और नवोन्मेष का मिश्रण था और ‘‘भारत की सांस्कृतिक विरासत – जिसे अक्सर लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है” को प्रदर्शित करने के लिए ‘एनामॉर्फिक’ तकनीक के उत्कृष्ट उपयोग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बयान के मुताबिक, ‘‘एनामॉर्फिक तकनीक यानी प्रतिकृति उकेरने की तकनीक को हमारी प्रस्तुति में कुशलतापूर्वक अपनाया गया था।

इस तकनीक ने इसे समकालीन बनाया जो हमारी संस्कृति की गतिशीलता को दर्शाता है। इसमें आधुनिकता के मेल ने पारंपरिक तत्वों को सहजता से अपनाया। हमने एक ऐसी झांकी बनाई जो कलात्मक कौशल और सांस्कृतिक झलक लेकर आई।” संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि उसे इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है क्योंकि यह ‘‘भारत के विविध रंगों को संरक्षित करने और उसका जश्न मनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता” को दर्शाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.