दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया अपना 40वां बर्थडे, बुक किए फ्लाइट टिकट, दिया गिफ्ट हैंपर
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 40 साल की हो गई हैं और इस समय अपने परिवार के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क में एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के 40वें बर्थडे के सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है दीपिका ने दिसंबर में ही अपने फैंस के साथ एक ग्रीट एंड मीट इवेंट में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर लिया था। अब फैंस तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें दीपिका को केक काटते हुए और अपने फैंस से एक-एक कर मिलते और बातचीत करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में फैंस एक्ट्रेस के लिए उनकी फिल्म ओम शांति ओम का गाना ‘आंखों में तेरी अजब सी अदाएं’ हैं गाते देखा जा सकता है।
दीपिका ने फैंस के साथ मनाया था अपना 40वां बर्थडे
बताया जा रहा है कि दीपिका ने अपने अमेरिका टूर से पहले 18 दिसंबर 2025 को देशभर में अपने कुछ चुनिंदा फैंस के लिए एक मीट एंड ग्रीट इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में उनके फैंस शामिल हुए थे जिन्होंने अपनी फेवरिट हीरोइन के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, तस्वीरें ली, और केक कटिंग सेरेमनी एन्जॉय की। एक वीडियो में केक काटने के दौरान फैंस गाना गाते नजर आए।
दीपिका ने अपने हर फैन को दिया समय
एक अन्य वीडियो में दीपिका को एक काउच पर बैठे देखा जा सकता है। यहां दीपिका एक-एक कर इवेंट में आए अपने सभी फैंस से मिलती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका ने अपने सभी फैंस को उचित समय दिया, तस्वीरें खिंचवाई।
दीपिका ने खुद बुक की फ्लाइट की टिकट

खास बात ये है कि दीपिका ने देशभर से आए अपने इन चुनिंदा फैंस की फ्लाइट बुकिंग से लेकर हर किसी को गिफ्ट हैंपर देकर विदा किया। इस बारे में फैंस ने लिखा है कि ये पल उनके लिए सबसे खास था जिसे वो शब्दों में बयान नहीं कर सकते।
शाहरुख खान के साथ किंग में आएंगी नजर
बता दें, दीपिका इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल में उन्हें NBA बास्केटबॉल गेम के दौरान रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी।