ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोले रक्षामंत्री, कहा- मोदी के नेतृत्व में अन्तर-राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा

0 638

लखनऊ। केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोलते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारे भारत की प्रतिष्ठा अन्तर—राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। आज अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कोई बात बोलता है तो अन्य राष्ट्र कान खोलकर भारत की बात सुनते हैं। स्किल के मामले में हमारा यूपी किसी से कम नहीं है। जितना प्रदेश सरकार द्वारा सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है उतना सहयोग प्रदेश सरकार द्वारा निवेशकों को मिलेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कर्मठता उनकी कल्पनाशीलता और त्वरित गति से किसी काम का निपटारा होना चाहिए इससे सभी लोग भलीभांति परिचित हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि यह सब जो कुछ भी हुआ है वह सब मोदी के नेतृत्व में हुआ है लेकिन इसके पीछे विजन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.