दिल्ली फिर हुई शर्मसार! नई दिल्ली स्टेशन में गैंगरेप, रेलवे के चार कर्मचारी गिरफ्तार

0 638

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने कमरे में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपितों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों रेलवे के कर्मचारी हैं। यह जानकारी डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने दी।

डीसीपी सिंह के मुताबिक पीड़ित महिला की शिकायत पर रेलवे के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पर दुष्कर्म करने और दो पर वहां मौजूद रहने का आरोप है। जीआरपी भी अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। आरोपितों की पहचान जगदीश, मंगल, विनोद और सतीश के रूप में हुई है। बताया गया है कि वारदात से पहले चारों आरोपितों ने शराब पी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.