Jharkhand: झारखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1232, दो की मौत

0 248

रांची: झारखंड में कोरोना के 1232 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 405 केस एक्टिव है। राज्य में कोरोना से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक और कोडरमा से एक कुल दो मरीज की मौत हुई है। शनिवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 156 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 15 जिले से कोरोना के 218 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 32, देवघर से 27, धनबाद से आठ, दुमका से छह, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 32, गढ़वा से एक,गिरिडीह से सात, गोड्डा से दस, हजारीबाग से छह, कोडरमा से छह , लातेहार से पांच, पलामू से एक, रामगढ़ से छह, रांची से 70 और सरायकेला से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 38 हजार,768 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 23 लाख, छह हजार 451 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1232 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 32 हजार, 209मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 327 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.