दिल्लीः आपसी रंजिश के चलते बदरपुर में 25 साल के लड़के को चाक़ू से गोदा, हत्या का CCTV फुटेज वायरल

0 306

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के बदरपुर (Badarpur) इलाके में एक 25 साल के युवक को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला है। वहीं इस खतरनाक घटना का एक CCTV फुटेज भी अब सामने आया है।

वहीं मामले पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि ताजपुर पहाड़ी के बाल्मीकि मोहल्ला में आपसी रंजिश में उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक केशव यानी काके को किसी नुकीली चीज जैसे ‘चाकू’ से मारा गया है। वहीं इस खुनी घटना में दो आरोपियों विक्की और कोहिनूर की पहचान हो गई है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और और आगे की जांच की जा रही है।

वहीं CCTV में यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे उक्त तीन हमलावर, केशव नाम के युवक को चाकू से मार रहे हैं। हमलावरों ने उस पर एक के बाद एक चाकू से कई ताबड़तोड़ वार किए। बाद में इलाज के दौरान अस्‍पताल में केशव की मौत हो गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार, 18 दिसम्बर को केशव का आरोपियों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए उसकी इस तरह से हत्या की गई। पुलिस हमलावरों की अब सरगर्मी से तलाश कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.