बढ़ सकती हैं रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें! इस मामले में आज आएगा कोर्ट का फैसला

0 317

जोधपुर: रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) और उनकी मां मरीन वाड्रा (Marine Vadra) के लिए आज की दिन काफी अहम होने वाला है। राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) के कोलायत में सरकारी जमीन घोटाले मामले में राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) का जोधपुर बेंच आज फैसला सुनाएगा। इस मामले में आज फैसला आएगा। इससे पहले इस मामले में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई थी और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान ईडी ने स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (Sky Light Hospitality Pvt Ltd) और महेश नागर की 482 के प्रार्थना पत्र और इंफोर्समेंट डायरेक्टरी पेश की। रॉबर्ट वाड्रा-मरीन वाड्रा और बिचौलिए महेश नागर की ओर से अदालत में वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी ने पक्ष रखा। वहीं ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल राजदीपक रस्तोगी और वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप बोहरा ने अदालत में पक्ष रखा।

बता दें कि 26 अगस्त 2014 को गजेंद्र सिंह ने कोलायत पुलिस थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई थी। जिसमें 12.65 हेक्टर सरकारी जमीन को सरकारी कर्मचारी-अधिकारी और भूमाफिया से सांठगांठ कर सरकारी जमींन के कूटरचिता से दस्तावेज बनाकर खरीद फरोद की जा रही थी। सरकारी जमीन हड़पने के मामले में कोलायत थानाधिकारी बूटा सिंह ने धारा 420, 467, 468, 471 120b में मामले की जांच कर पेश की हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.