नशे में धुत कार चालक ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटा

0 305

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने खुद इसकी जानकारी दी और बताया कि बुधवार रात को एम्स गेट के सामने करीब 3 से 4 बजे की बात हे उनको एक कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीटा। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police`) की जानकारी के मुताबिक पता लगा हे की कार चालक शराब का सेवन किया हुआ था।

दिल्ली के दक्षिण जिला की DCP चंदन सिंह ने कहा कि आज हौज खास थाने में एक कॉल आई, एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा. पुलिस ने बताया कि गरुणा वैन की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र 47 साल है और उसने शराब का सेवन कर रखा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरीश चंद्र (47) के रूप में की गई है. आरोपी नशे की हालत में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.