जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

0 369

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के मारवाह इलाके में एक टाटा सूमो टैक्सी से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। एक अधिकारी ने कहा, वाहन में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट में कहा- मारवाह क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण टाटा सूमो सड़क दुर्घटना की खबर मिलने के बाद अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से बात की। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, आगे भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.