बीमार बेटी की दवा लेने जोधपुर जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, तीन की मौत

0 360

जोधपुर: जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र के चटलिया गांव की सरहद में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे (Jodhpur accident) में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि परिवार की बेटी और कार का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा नेशनल हाईवे 62 पर हुआ।

खेड़ापा थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि नागौर जिले के बुगालिया की ढाणी गिगालिया निवासी रामकरण जाट (55) अपनी बेटी मोनिका को दवा दिलाने के लिए सोमवार सुबह नागौर से कार में जोधपुर के लिए रवाना हुए थे। कार में बेटी मोनिका के साथ पत्नी चंदुडी (52), बेटा रामनिवास (27) भी थे। जब कार चालक कमल किशोर कार लेकर नेशनल हाईवे 62 पर चटलिया गांव के बाहरी इलाके में पहुंचा तो स्लीपर बस से जोरदार टक्कर (Jodhpur accident) हो गई।

हादसे (Jodhpur accident) में रामकरन, उनकी पत्नी चंदूरी, बेटे रामनिवास की मौत हो गई। जबकि हादसे में बीमार मोनिका और कार चालक कमल किशोर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एमडीएम अस्पताल जोधपुर भेजा गया। थानाप्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक रामकरण की बेटी मोनिका बीमार होने के कारण जोधपुर दवा लेने जा रही थी। दुर्घटना (Jodhpur accident) के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर थाने भेज दिया गया। बस जोधपुर से नागौर की ओर जा रही थी, जबकि कार में सवार लोग जोधपुर की ओर आ रहे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.