आलिया भट्ट का बेबी बंप देख फैंस हुए हैरान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

0 624

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग खत्म कर भारत लौटी हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फैंस को दी। वापसी पर जब आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उनका बेबी बंप हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ था।

बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया के कुछ वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं. इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट का बेबी बंप भी जमकर वायरल हो रहा है. जहां आलिया के कुछ फैंस उनका बेबी बंप देखकर उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। हाल ही में आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी भी दी थी। रणबीर आलिया की जोड़ी और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है और फैंस उन्हें प्यार से रैनबेलिया बुलाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.