लंबे समय से हो रही खांसी को ना करें नजरअंदाज, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

0 655

नई दिल्ली। बदलते मौसम के साथ खांसी-जुकाम की समस्या होना आम बात है। इस प्रकार की समस्या में अक्सर दवा लेने के बाद समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन अगर आपको लंबे समय से खांसी की समस्या है तो यह अस्थमा का संकेत हो सकता है। जी हां, लंबे समय तक खांसी अस्थमा की समस्या का संकेत हो सकती है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति को सांस की नली में सूजन आने लगती है, जिससे सांस लेने में और खांसने में बहुत दिक्कत होती है। अस्थमा आपके फेफड़ों को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं अस्थमा के लक्षणों के बारे में-

अस्थमा के लक्षण

अस्थमा का शुरुआती लक्षण घबराहट होता है, क्योंकि इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को गले में अजीब सी अनुभूति होती है। कर्कश और सीटी की आवाज होती है, खासकर बोलते समय।

अस्थमा के मरीजों को अक्सर खांसी की परेशानी होती है। खासतौर पर बोलते, हंसते और एक्सरसाइज करते वक्त खांसी बहुत ज्यादा बढ़ने लगती है।
अस्थमा के मरीजों को अक्सर खांसी के दौरान सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ का अनुभव होता है।

इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति बार-बार संक्रमण की चपेट में आ सकता है।

अस्थमा के मरीजों को सीने में काफी जकड़न महसूस होती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ-साथ शारीरिक श्रम करने की क्षमता भी काफी कम हो जाती है।

अस्थमा में रोगी को बहुत थकान महसूस होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.