पिता ने दिया दर्दनाक घटना को अंजाम, अपने ही तीन बच्चों को खिलाया जहर,एक की मौत दो गंंभीर

0 569

मोतिहारी: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।जहां एक पिता ने स्वयं अपने तीन बच्चों को जहर खिला दिया। जिससे एक बच्चे की मौत हो गई।वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है।

धटना संग्रामपुर के घुसियार गांव की है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घुसियार गांव निवासी राहुल पांडे का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना बढा कि पत्नी नाराज होकर अपनी एक बच्ची को गोद में लेकर घर से निकल गई।

पत्नी के घर छोड़ने के बाद नाराज राहुल पांडे ने अपने तीनों पुत्रों को जहर खिला दिया।बच्चों की स्थिति खराब होने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और गंभीर स्थिति में बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।वहीं,दो बच्चे का इलाज चल रहा है।

दोनो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी राहुल पांडे की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.