पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के घर पर FBI का छापा

0 611

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित घर पर फैडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) ने छापा मारा है। ट्रम्प ने कहा है कि एफबीआई ने सोमवार को फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित उनके मार-ए-लागो घर पर छापा मारा। फिलहाल उनके आवास पर बड़ी संख्या में एजेंसी के लोग मौजूद हैं और उन्होंने घेराबंदी की हुई है।

इस बीच एफबीआई ने छापे का कोई कारण नहीं बताया है। ट्रम्प ने भी कारणों को साफ करने से इनकार किया है। उन्होंने यह पुष्टि जरूर की है कि उनके घर पर एफबीआई ने अचानक छापा मारा। उन्होंने इस कदम को विच हंट बताते हुए कहा कि अमेरिका के लिए यह एक विपरीत वक्त है। एजेंसी के कर्मचारियों ने देश के 45वें राष्ट्रपति के घर जबरन दाखिल होकर जांच की कार्रवाई की है।

ट्रम्प ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका के किसी पूर्व राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। छापे की यह कार्रवाई न्याय प्रणाली का गलत इस्तेमाल है। यह रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है। वो नहीं चाहते कि मैं 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करूं। उन्होंने इस घटना को एक हमले के रूप में बताया है और कहा है कि यह सब सिर्फ तीसरी दुनिया के देशों में हो सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.