बारिश के बाद दिल्ली में छाया इस सीजन पहली बार कोहरा

0 528

नई दिल्ली : देश भर में हो रही बारिश के बीच राजधानी दिल्ली ( Delhi) में कोहरा (fog) छा गया। बारिश के बाद दिल्ली में इस सीजन पहली बार कोहरा छाया। कर्तव्य पथ की तस्वीर सामने आई हैं। घने कोहरे के कारण इंडिया गेट (India Gate) धूमिल दिख रहा है। बारिश के बाद यहां ठंड की दस्तक हो चुकी है।

बता दें कि देश के कई राज्यों से मानसून जा चुका है। लेकिन अभी भी कई राज्यों में लगातार बारिश का शिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली में बारिस के बाद ठंड की दस्तक हो चुकी है। इसकी पहली तस्वीर सामने आई है। कर्तव्य पथ पर लोग सुबह-सुबह मार्निंग वाक करने आए और कोहरे को देखकर इसका आनंद लिया। बताया जा रहा है कि अब दिल्ली में ठंडी आ गई है।

गौरतलब है कि बिन मौसम बरसात से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। सुबह शाम मौसम सर्द रहता है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद यहाँ ठंडी शुरू हो जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.