अपने चेहरे और बालों को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

0 897

नई दिल्ली: आज हम आपको कई घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, खूबसूरत बनने के लिए लड़कियां कितने तरह के कॉस्मेटिक्स और कई तरह की क्रीम लगाती हैं. लेकिन, कई बार रूखी त्वचा और बाल आपकी खूबसूरती को खराब कर देते हैं। इससे चेहरे की चमक खत्म हो जाती है। वहीं बालों को चमकदार बनाने के लिए आजकल लड़कियां बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट और कई तरह की चीजें करती हैं, लेकिन यह सब बालों को खराब कर देता है क्योंकि बालों में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल कुछ ही दिनों में हो जाता है। बाल बेजान और रूखे दिखने लगते हैं।

आपको बता दें कि खूबसूरत दिखने के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे। इन उपायों को करने से आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप खूबसूरत दिखेंगी।

अंडा

सबसे पहला नुस्खा है अंडा, यह हमारे बालों को चमक और प्रोटीन भी देता है, इसकी जर्दी पोषण से भरपूर होती है। यह त्वचा को टोन करता है। चेहरे की रंगत को निखारता है। इससे त्वचा खूबसूरत और जवां दिखती है। अंडे की जर्दी में जौ और शहद मिलाकर मिश्रण बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं।

दही

दूसरा नुस्खा है दही और पुदीने का मास्क बनाकर त्वचा पर लगाने से काफी फायदा होता है। इसे बनाना काफी आसान है। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी है। एक चम्मच दही में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। इसके बाद आपके चेहरे का ग्लो अलग दिखेगा।

नींबू

नींबू आपके चेहरे को चमकदार बनाता है और नींबू के रस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो त्वचा को निखारने में मददगार होता है। नींबू का रस एक सुरक्षित ब्लीचिंग एजेंट है। ग्लोइंग स्किन के लिए आधे नींबू के रस को त्वचा पर लगाएं। सूखने पर इसे पानी से धो लें। ध्यान रहे कि आप नींबू का रस लगाकर धूप में न जाएं। अगर आप नींबू का रस लगाकर धूप में जाते हैं तो त्वचा काली हो सकती है। इन उपायों से आपके चेहरे पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं होगा, लेकिन घरेलू नुस्खों से चेहरा और भी खूबसूरत हो जाता है और बाल मजबूत हो जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.