महिलाओं की सुरक्षा के लिए ,अब नोएडा में बनेंगे पिंक पुलिस बूथ

0 511

अब नोएडा में महिलाओ की सुरक्षा के लिए और उनके साथ होने वाले अपराध के खिलाफ लगाम लगाने के लिए जगह-जगह पुलिस पिंक बूथ बनाए जाऐगे ! महिलाओं की सहायता के लिए इन बूथों पर पिंक वाहन भी होंगे। पुलिस ने प्रस्ताव तैयार कर लिया और पुलिस पिंक बूथ के लिए स्थानों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन बूथ में महिलाएं किसी तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकेंगी। महिला पुलिसकर्मी तुरंत कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित माहौल देंगी। इसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे !
जिले में पुलिस पिंक बुथ बनाने की तैयारियां चल रही है ! ये बूथ ऐसी जगह बनाऐ जाऐंगे , जहां महिलाओ का ज्यादा आवागमन है , जहां ज्यादा मात्राओ में महिलाऐ पुलिसकर्मी तैनात की जाऐगीं !यहां पुलिस के लिए जरूरी सभी तरह के संचार माध्यम होंगे। साथ ही, पीड़ित महिला के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष, किचन से लेकर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाकों से लेकर हाईवे व एक्सप्रेसवे पर भी पिंक बूथ की व्यवस्था होगी। पुलिस बूथ के स्थानो का चयन क्राइम मेपिंग सिस्टम के जरिए किया जाऐगा !
इससे चेन, पर्स व मोबाइल झपटमारी और महिला अपराध से जुड़ी अधिक घटनाओं वाले इलाके की पहचान की जा रही है। इन्हीं चयनित स्थानों पर पिंक बूथ का निर्माण होगा! इससे आपातकालीन स्थिति में तुरंत मिलेगी मदद !
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस पिंक बूथ में अगर कोई महिला आकर शिकायत करती है तो उसे तुरंत मदद मिलेगी। पुलिसकर्मी वहीं से महिला की सहायता करते हुए परिजनों से संपर्क करेगी। इस साल परियोजना पूरी कर ली जाएगी।
पुलिस पिकं बुथो से महिलाओ की सुरक्षा को बल मिलेगा !

आज के लिए बस इतना ही…देश विदेश की अधिक जानकारी के लिए..हमसे जुड़ें रहे…हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे ..और बेल 🔔 आईकॉन को जरूर दवायें…नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे..और फेसबुक पेज लाइक करिये..

धन्यवाद..

https://www.youtube.com/channel/UClLMl_fhfy4bEz-5DonMokA

https://www.facebook.com/vnationnews

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.