विदेशी विश्वविद्यालय जो हैं भारतीय छात्रों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय

0 100

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती पवार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि विदेशों में लगभग 12 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जिसमें साल 2022 में 7,50,365 छात्र विदेश गए। वहीं फॉरेन स्टडी के लिए सबसे पॉपुलर देशों की बात करें तो भारतीय युवा अब ऑस्ट्रेलिया (Australia), यूके (UK) और कनाडा (Canada) को प्राथमिकता दे रहे हैं। लेकिन इन देशों में भी कुछ कॉलेज और यूनिवर्सिटी ज्यादा ही लोकप्रिय हैं। ऐसी ही कुछ यूनिवर्सिटीज के बारे में आपको जानकारी देते हैं। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (यूनाइटेड किंगडम)

एयरलाइंस में मुफ्त टिकट के ऑफर, हजारों लोग तलाश रहे सुरक्षित आशियाना कैंब्रिज यूनिवर्सिटी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। यह उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले भारतीय छात्रों में पसंदीदा विश्वविद्यालय है। एकेडमिक एक्सीलेंस का कैंब्रिज विश्वविद्यालय का लंबा इतिहास रहा है जबकि एडवांस्ड रिसर्च और बेहतरीन एजुकेशनल प्रोग्राम्स इसे छात्रों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। एक्सीलेंस के लिए अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा के साथ, कैम्ब्रिज की डिग्री को दुनियाभर में बहुत महत्व दिया जाता है।

2022 की रिपोर्ट के मुताबिक कैंब्रिज विश्वविद्यालय में लगभग 1900 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। द यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) मेलबर्न यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के सबसे टॉप विश्वविद्यालयों में से एक है। यह विश्वविद्यालय अपने नये प्रकार के पाठ्यक्रम, अलग-अलग देशों की विविधता वाले सेंटर, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सहायता, मजबूत उद्योग संबंधों के लिए जाना जाता है। साल 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न यूनिवर्सिटी में भारत के 2000 से भी ज्यादा छात्र पढ़ रहे हैं। यहां भारत के 100 छात्रों में से 70 छात्रों के चयनित होने की संभावना होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.