G20 शिखर सम्मेलन : PM मोदी विश्व नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे

0 381

नई दिल्ली। 9 सितंबर को जी20 शुरू हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। 8 सितंबर को पीएम मोदी मॉरीशस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 9 सितंबर को जी20 बैठकों के अलावा पीएम मोदी यूके, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और 10 सितंबर को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे। वह कनाडा के साथ एक अलग बैठक करेंगे और कोमोरोस, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, EU/EC, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

जी20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ,अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ,ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो,कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो,चीन के प्रधान मंत्री ली च्यांग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन,जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़,इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी जियोर्जिया ,जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा,मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल,दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल,रूसी संघ के विदेश मामलों के मंत्री सर्गेई लावरोव ,सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान,दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफ़ोसा,तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक,यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल शामिल होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.