राजस्थान के चुरू में भीषण सड़क हादसा : ट्रक- बोलेरो की आमने-सामने भिडंत,7 लोगों की मौत

0 470

चुरू। राजस्थान के चूरू जिले के साड़ा सर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है। सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए जिनमें आठ लोग गंभीर होने से उनको अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।

यह सड़क हादसा ट्रक व बोलेरो की आमने-सामने की भिडंत से हुआ। मृतक बोलेरो में सवार होकर पल्लू केसरो की पुजा व दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों में तीन महिला ,एक पुरुष व एक बच्चा है जो मौके पर ही दम तोड दिया था।पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया है तथा घायलों को राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। जांच शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.