राजस्थान: टोंक की युवती से जयपुर के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म

0 578

जयपुर: बजाज नगर थाना इलाके में टोंक की एक युवती से होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला अपराध अनुसंधान सेल (पूर्व) को जांच सौंपी गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त राज कंवर ने बताया मूलत टोंक जिला निवासी 29 वर्षीय युवती ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है कि वह थाना इलाके में पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इस दौरान एक विजिटिंग कार्ड में लिखे नम्बरों के आधार पर उसकी दीनदयाल से बात हुई,जिसने जयपुर में उसे पीजी दिलाने की बात कही थी। पीड़िता 30 जून को टोंक से बस से जयपुर आई और गोपालपुरा बाईपास उतरी थी।

इस दौरान दीनदयाल और उसका दोस्त लीलाधर उसे कार से लेने आए। आरोप है दीनदयाल उसे पीजी दिखाने के बहाने कार में घुमाने लगा। रास्ते में लीलाधर नीचे उतर गया। इसके बाद दीनदयाल उसे एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं लीलाधर को कॉल पर होटल में बुला लिया। इसके बाद लीलाधर ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है दीनदयाल और लीलाधर ने पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अगली सुबह सिंधी कैंप बस स्टैंड पर टोंक की बस में बिठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.