रायबरेली में बहन के घर आई नव विवाहिता की गला काटकर हत्या

0 730

रायबरेली। बहन के घर आई एक नव विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह वारदात बुधवार की शाम उस समय हुई जब घर के अन्य लोग धान की रोपाई करने खेत पर गये थे।

जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे जिलेदार मजरे पोथाई शीला (22) अपनी बहन जानकी के यहां पूरे गोसाईं थाना डीह आई थी। बुधवार की शाम जब घर के अन्य सदस्य धान की रोपाई करने खेत पर गये थे, जबकि शीला घर पर अकेली थी। अचानक शीला के पति और जेठ घर पर पहुंचे और कुल्हाड़ी से गला काटकर शीला की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार शीला का कुछ महीने पहले ही बबलू से शादी हुई थी। लेकिन ससुराल वाले उसे आये दिन प्रताड़ित करते रहते थे। बहन जानकी ने बताया कि एक महीने पहले भी शीला की बेरहमी से पिटाई की गई थी।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.