Glowing Skin: रातों रात चेहरे पर चमक लाने के लिए आजमाएं ये देसी नुस्खा, तुरंत दिखेगा असर

0 307

Glowing Skin Tips: जब वातावरण में लगातार बदलाव होता है तो इसका असर चेहरे पर भी दिखने लगता है. ऐसे में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए महंगे-महंगे उत्पादों का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है। साथ ही, इस प्रकार के उत्पाद रसायनों से भरे होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुँचा सकते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर कैसे बनाएं ऐसी नाइट क्रीम जो स्किन में इंस्टेंट ग्लो लाए।

इस क्रीम को बादाम का इस्तेमाल करके बनाना है। बादाम त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और ये त्वचा को पोषण देते हैं। साथ ही यह डैमेज स्किन को भी रिपेयर करता है। बादाम के इस्तेमाल से मुंहासे, झुर्रियां, काले धब्बे दूर होते हैं। साथ ही अगर आप बादाम की नाइट क्रीम बनाकर रोजाना लगाएंगी तो आपकी त्वचा की खूबसूरती निखर जाएगी। बादाम की नाइट क्रीम बनाने के लिए आपको दो चम्मच बादाम का तेल, दो चम्मच एलोवेरा जेल, थोड़ा सा गुलाब जल, एक चम्मच कोको बटर और एक चम्मच शहद की आवश्यकता होगी।

नाइट क्रीम बनाने के लिए एक पैन में धीमी आंच पर कोको बटर और बादाम का तेल गर्म करें। जब दोनों सामग्रियां पूरी तरह से घुल जाएं तो गैस बंद कर दें और इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल और शहद मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और ठंडा होने दें। तैयार बादाम नाइट क्रीम को एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. अब इस क्रीम को रोज रात को सोने से पहले त्वचा पर लगाएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.