Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में तेज उछाल, चांदी फिर 57 हजार के पार

0 644

नई दिल्ली: दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार सुबह फिर सोने की कीमत में तेज उछाल देखने को मिला है. वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा और आज सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी आई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 24 कैरेट शुद्धता का वायदा भाव 170 रुपये बढ़कर 50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

इससे पहले सोने में कारोबार खुले तौर पर 50,661 रुपये के स्तर पर शुरू हुआ था। सोने की मांग बढ़ने से जल्द ही इसकी कीमतों में उछाल दिखना शुरू हो गया। सोना फिलहाल अपने पिछले बंद भाव से 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे पहले वैश्विक बाजार में बड़ी गिरावट के चलते लगातार दो दिनों तक सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी.

चांदी भी बढ़ी: सोने की तर्ज पर चांदी के वायदा भाव में भी आज सुबह तेजी देखने को मिली. एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 327 रुपये बढ़कर 57,053 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले चांदी में कारोबार खुले तौर पर 57,177 रुपये के स्तर पर शुरू हुआ था, जो मांग घटने से कम हुआ लेकिन फिर भी भाव 57 हजार के ऊपर बना हुआ है. चांदी वर्तमान में अपने पिछले बंद भाव से 0.58 प्रतिशत की उछाल पर कारोबार कर रही है।

ग्लोबल मार्केट में भी बढ़े दाम: आज ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है. अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,744.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जो पिछले बंद भाव से 0.35 फीसदी ज्यादा है. इसी तरह चांदी का हाजिर भाव भी 19.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जो पिछले बंद भाव से 0.67 फीसदी ज्यादा है. इससे पहले वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दो दिन गिरावट आई थी।

आगे क्या होगा बाजार का रुख: सोने-चांदी की कीमतों में अभी भी तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वैश्विक बाजार में हाल में आई गिरावट से भारतीय बाजार में भी सोना सस्ता हुआ है। इससे पहले सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई थी। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में और तेजी आएगी, क्योंकि डॉलर में लगातार मजबूती आ रही है. वैश्विक बाजार में सोने की आपूर्ति पर और असर पड़ने की भी संभावना है, जिससे इसकी कीमतों में उछाल आ सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.