GSEB SSC Result 2026 जारी: गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, WhatsApp और gseb.org से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10वीं यानी SSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने मंगलवार सुबह 8 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित किए। रिजल्ट जारी होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर परिणाम लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है, जहां छात्र अपने सीट नंबर की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
12वीं के नतीजों के बाद अब लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। छात्र ऑनलाइन और व्हाट्सएप दोनों माध्यमों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर भी मिलेगा रिजल्ट
गुजरात बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप के जरिए रिजल्ट देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
इसके लिए छात्रों या अभिभावकों को अपना सीट नंबर लिखकर 6357300971 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।
वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे SSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब सीट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके GO बटन पर क्लिक करें।
इतना करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। छात्र यहां से अपना रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
अंकों के अनुसार ऐसे मिलेंगे ग्रेड
गुजरात बोर्ड की ओर से छात्रों को प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड दिए जाएंगे।
91 से 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों को A1 ग्रेड मिलेगा।
81 से 90 प्रतिशत अंक पर A2 ग्रेड दिया जाएगा।
71 से 80 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को B1 और 61 से 70 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को B2 ग्रेड मिलेगा।
इसी तरह 51 से 60 प्रतिशत अंक पर C1, 41 से 50 प्रतिशत अंक पर C2 और 35 से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को D ग्रेड दिया जाएगा।
35 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को E1 और 0 से 20 अंक पाने वाले छात्रों को E2 ग्रेड दिया जाएगा। E ग्रेड पाने वाले छात्र अनुत्तीर्ण माने जाएंगे।
लाखों छात्रों का इंतजार खत्म
गुजरात बोर्ड SSC परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था। अब परिणाम जारी होने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी में जुट जाएंगे।