Health Tips: संतरे को खाने के साथ ही इस तरह से भी कर सकते हैं इस्तेमाल, निखर जाएगी आपकी त्वचा

0 602

नई दिल्ली: गर्मी का मौसम आते ही आप में से ज्यादातर लोग फल व जूस का सेवन करते हैं। इन फलों में से एक संतरा भी होता है। गर्मियों में आपकी स्किन के लिए संतरा बेहद गुड़कारी होता है। यह आपके शरीर की तरावट करने के साथ ही आपको खूबसूरत बनाने में भी कारगर साबित होता है। यदि आप रोजाना संतरे का सेवन करते हैं तो यह आकी स्किन को अंदर से निखारने में मदद करता है। संतरा आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप में से अधिकतर लोग संतरे का सेवन जूस के रूप में करे हैं । लेकिन आज हम आपको इसके इस्तेमाल करने के अन्य तरीकों के बारे में भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं कुछ खास तरीके-

•संतरे के छिलके को चेहरे पर रगड़ने से सौंदर्य में वृद्धि होती है। त्वचा में निखार आता है, कील-मुहांसे और झाइयां खत्म होती हैं।

• संतरे के मौसम में इसका नियमित सेवन करते रहने से मोटापा कम होता है और बिना डाइटिंग किए ही संतरे की मदद से आप अपना वजन कम करके हल्की और खिली-निखरी रह सकती है।

•पेशाब रूक जाने या इसमें जलन होने पर संतरे का सेवन करने से लाभ मिलता है।

•संतरे का नियमित सेवन करने से बवासीर की बीमारी में लाभ होता है। रक्तस्राव को रोकने की इसमें अद्भूत क्षमता है।

•दिल के मरीज को संतरे का रस शहद में मिलाकर देने से आश्चर्यजनक लाभ मिलता है।

•संतरे का एक गिलास रस तन-मन को शीतलता प्रदान करके थकान एवं तनाव दूर करता है।

• संतरा आपकी त्वचा में निखार लाता है तथा चेहरे की कांति को बढ़ाता है।

•अपच, गैस, और मिचली की शिकायत होने पर संतरा खाने से बार-बार प्यास लगनी बंद हो जाती है।

•संतरे की तरह इसका छिलका भी गुणकारी होता है। इसके छिलके से तेल निकाला जाता है। शरीर पर इस तेल की मालिश करने से मच्छर आदि नहीं काटते।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.