17 को लखनऊ में निषाद पार्टी की रैली में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

0 336

बीजेपी के सहयोगी निषाद पार्टी की 17 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सरकार बनाओ अधिकार पाओ सयुंक्त विशाल महारैली होने जा रही है. इस महारैली में बीजेपी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री शामिल होंगे. रैली की अध्यक्षता निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद करेंगे.

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य संजय कुमार निषाद ने रैली के बाबत बताया कि गृह मंत्री अमित शाह 17 दिसंबर को निषाद पार्टी की रैली में शामिल होंगे. उनके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी रैली में शामिल होंगे. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि निषादों, मछुआ समुदाय को आरक्षण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा कर सकते हैं.संजय कुमार निषाद ने कहा कि, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से इस रैली की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटने की बात कही गई. उन्होंने कहा कि सफल रैली के अवसर पर हम अपने समाज के लिए कुछ बड़ा कर सकते हैं.

निषाद पार्टी के नेताओं की मानें तो 17 दिसंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य बीजेपी पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी घोषणा हो सकती है. यह घोषणा मछुआ आरक्षण व समाज की आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक आरक्षण की सौगात मिल सकती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.